देश

‘मणिपुर पर नहीं बोलते, राजस्थान में भाषण’, खरगे का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- संसद का अपमान

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (26 जुलाई) कोराजस्थान के सीकर में रैली की, जिसमें कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार किया है. खरगे ने कहा, पीएम मोदी मणिपुर पर नहीं बोलते हैं और राजस्थान में राजनीतिक भाषण देते हैं. उन्होंने पीएम मोदी पर संसद का अपमान करने का आरोप लगाया.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, सदन चल रहा है, हम मांग कर रहे हैं कि पीएम वहां आएं और बयान दें लेकिन वे राजस्थान में राजनीतिक भाषण दे रहे हैं और चुनाव की बात कर रहे हैं. जब वे वहां जा सकते हैं तो क्या आधे घंटे के लिए सदन में आकर बयान नहीं दे सकते? इसका मतलब है कि लोकतंत्र में उनकी कोई रुचि नहीं है, कोई विश्वास नहीं है.

See also  पहला Tejas MK1-A फाइटर जेट अक्टूबर अंत तक मिलेगा वायुसेना को, ये है खासियत

खरगे बोले- सदन में पहले ऐसा नहीं होता था

दिल्ली में खरगे ने कहा, पीएम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा नहीं करना चाहते, वे संसद का अपमान कर रहे हैं. खरगे ने कहा, सदन में सत्ता पक्ष के लोग हंगामा कर रहे हैं, मुझे बोलने नहीं दिया गया. उन्होंने कहा, ऐसा पहले कभी नहीं होता था कि सत्ता पक्ष के लोग सदन में हंगामा करें.

पीएम ने विपक्षी गठबंधन पर बोला हमला

इसके पहले राजस्थान में पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए इसे कांग्रेस का नया पैंतरा बताया. पीएम मोदी ने कहा, पहले कोई कंपनी बदनाम हो जाए तो कंपनी वाले नया बोर्ड लगाकर लोगों को मूर्ख बनाकर अपना धंधा-पानी चलाते थे. कांग्रेस और उसकी जमात उन्हीं कंपनियों की नकल कर रही है.

See also  कोरबा के खरमोरा जंगल में मिली ढाई साल के बच्चे की लाश, प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़

पीएम की विचारधारा ने मणिपुर को आग के हवाले किया- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी कर पीएम पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, आपको आश्चर्य होगा कि देश के प्रधानमंत्री मणिपुर जाकर इस पर क्यों नहीं बोल रहे हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि नरेंद्र मोदी आरएसएस के कुछ चुनिंदा लोगों के ही प्रधानमंत्री हैं. उनका मणिपुर से कोई लेना-देना नहीं है. वह जानते हैं कि उनकी विचारधारा ने ही मणिपुर को आग के हवाले किया है.

Related Articles

Leave a Reply