छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

JANJGIR CHAMPA:थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा 02 किलो 50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा। विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में गांजा बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस को दिनांक 17.09.2024 को रात्रि में जरिए मुखबीर सूचना मिला की एक्सएल 6 वाहन क्रमांक CG 11 BD 8761 में गांजा परिवहन किया कर बेचने के फिराक में है ।

See also  सक्ती में दिन दहाड़े गोलीबारी : घर में घुसकर युवती को मारी गई गोली, हॉस्पिटल में मौत

सूचना पर ग्राम मिसदा और खैरताल के बीच में नाकाबंदी लगाकर वाहन क्रमांक CG 11BD 8761 XL 6 को रोक कर कार में बैठे आदमी का नाम पता पूछा गया जिनके द्वारा अपना नाम (1) जोहारिक यादव निवासी बोडसरा थाना जैजैपुर (2) अमित कुमार साकिन तुषार थाना जैजैपुर (3) प्रशांत श्रीवास निवासी तुषार थाना जैजैपुर जिला शक्ति (छ.ग.) का रहना बताए गवाहो के समक्ष वाहन का तलाशी लेने पर दो पैकेट खाखी टेप में लपेटा हुआ गांजा 2 किलो 50 ग्राम गांजा किमती 20 हजार रूपए मिला और परिवहन करने में प्रयुक्त XL 6 वाहन कीमती 12 लाख रुपए को जप्त किया गया एवम आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमाक 360/24 धारा 20(B), 29 NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 18.09.2024 को न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल कराया गया ।

See also  पीएम किसान सम्मान योजना : एक जिले से 1750 किसानों के नाम हटे, 11 हजार अब भी संदिग्ध

Related Articles

Leave a Reply