छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

महिला सुरक्षा को लेकर जांजगीर पुलिस की बड़ी पहल, 11 दिवसीय ‘अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान’ शुरू

जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ पुलिस की रजत जयंती के अवसर पर महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 11 दिवसीय “अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान” का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 1 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

अभियान का उद्घाटन पुलिस लाइन जांजगीर स्थित CCTNS कक्ष में किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि अपर सत्र न्यायाधीश  प्रियंका अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने किया।

See also  बारिश से ढही दिवार, चपेट में आने से खेल रही दो बच्चियों की मौत, एक महिला घायल

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के प्रति जागरूक करना है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इस दौरान “अभिव्यक्ति ऐप” को अधिक से अधिक महिलाओं के मोबाइल में डाउनलोड कराकर त्वरित पुलिस सहायता से जोड़ा जाएगा। साथ ही बच्चियों की सुरक्षा को लेकर ऑनलाइन सेफ्टी मॉड्यूल पर भी विशेष जागरूकता फैलाई जाएगी।

See also  जांजगीर-चांपा में भीषण हादसा : भारतमाला सड़क पर रफ्तार से आ रही वाहन ने 3 ग्रामीणों को कुचला, मौके पर ही मौत

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में जांजगीर पुलिस का यह प्रयास एक सुरक्षित और जागरूक समाज की ओर मजबूत कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply