देश

सरकार बनते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने किए 17वीं किस्त की फाइल पर साइन, इन किसानों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजा के अंतर्गत अब तक 16 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 17वीं किस्त की है। वहीं, मोदी सरकार बनते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने 17वीं किस्त जारी होने की फाइल पर साइन कर दिए हैं यानी अब जल्द ही योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को किस्त का लाभ मिल पाएगा। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…

क्या है फैसला?
दरअसल, पीएम किसान योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार बनते ही पहले दिन पीएम किसान योजना की फाइल पर दस्तखत कर दिए हैं। पीएम मोदी ने 17वीं किस्त जारी करने की फाइल को पास कर दिया है ऐसे में अब लाभार्थियों को 17वीं किस्त मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

इतने किसानों को फायदा
मोदी सरकार ने 17वीं किस्त जारी होने का रास्ता साफ कर दिया है। ऐसे में इस बार 9.3 करोड़ किसानों को 17वीं किस्त का लाभ मिलेगा। वहीं, इस बार किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपये जारी होंगे।

See also  बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में मोबाइल फोन बैन, रिल्स बनाने पर 5000 जुर्माना

किस्त पाने के लिए ये काम जरूरी:-

पहला काम
अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले, तो आपके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

दूसरा काम
योजना से जुड़े किसानों के लिए भू-सत्यापन भी करवाना अनिवार्य है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सD

Related Articles

Leave a Reply