कोरबा

दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, तीनों की मौत, इलाके में फैली सनसनी

कोरबा

जिले के दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम मांगामार में बीती रात एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। सुबह लोगों ने तीनों का शव देकर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने तीनों का शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि रामगोपाल उइके की पत्नी गिरजा बाई (26 वर्ष) अपनी 6 महीने की बेटी सानिया और 2 वर्ष के बेटे सिद्धांत उर्फ सिद्धू के साथ घर से निकली और बगल में बने कुएं में बच्चों कूद गई।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

घटना के वक्त उसका पति घर में सो रहा था। सुबह लोगों ने तीनों का शव को कुएं में देखा, जिसके बाद पुलिस को खबर दी। परिजनों के मुताबिक, महिला की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। पुलिस ने बताया कि मृतका अपने मायके में रहा करती थी। घटना के बाद पति और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

Related Articles

Leave a Reply