छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सट्टा खिलाते 2 गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी मनेंद्रगढ़ श्री राकेश कुर्रे के मगर्दर्शन में क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है, उसी तारतम्य में आज दिनांक को थाना मनेंद्रगढ़ में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की रेलवे फाटक के पास दो व्यक्ति सट्टा-पट्टी लिखकर हार जीत की बाजी का दाव लगा रहे हैं। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा बताए अनुसार रेलवे फाटक के पास दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ दौरान उन्होंने अपना नाम प्रकाश रजक उर्फ लाला पिता पूरनलाल उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 14 मनेंद्रगढ़ एवं सूरज सिंह पिता संतोष सिंह उम्र 25 वर्ष शौकीन काली मंदिर रोड एफसीआई गोदाम के पीछे मनेंद्रगढ़ बताया आरोपी प्रकाश के पास से 2000 नगद सट्टा पट्टी 1 नग डॉट पेन तथा आरोपी सूरज के पास से सट्टा-पट्टी 1450 रुपए, एक नग मोबाइल व एक नग डॉट पेन मिला जिसे जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 4 (क) जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई।

See also  नाग को गले में डालकर ले रहा था झप्पी, तभी हुआ ये…

Related Articles

Leave a Reply