छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नाबालिग मंदबुद्धि के साथ दुष्कर्म…..आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़ा

कोरिया

एक वृद्ध प्रार्थिया पीड़ित महिला अपनी नाबालिग मंदबुद्धि नतनिन बालिका को अपने लड़का जमुना अगरिया के साथ दिनांक 18 जुलाई 2021 को थाना उपस्थित आकर नाबालिग पीड़िता के साथ पड़ोस में रहने वाले आरोपी ह्रदय लाल गौड़ के द्वारा घटना दिनांक 12 जुलाई 2021 की रात को अपने घर में जबरन बंद कर गलत काम दुष्कर्म करने की घटना की जानकारी दिए जाने पर थाना चिरमिरी से महिला प्रधान आरक्षक सुनीता एक्का को रिपोर्ट दर्ज करने एवं प्रकरण की मंदबुद्धि की पीड़ित बालिका एवं उसकी नानी प्रार्थीया से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ कर कथन लिए जाने के लिए थाना झागराखांड बुलवाया गया तथा रिपोर्ट दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए

See also  जर्जर सड़क बनी बवाल की वजह: शादी समारोह में लगा जाम, बस पर पथराव से कई यात्री घायल

महिला पुलिस अधिकारी द्वारा अपराध क्रमांक 174 /2021 धारा 376-2(झ), 342,506, भा.द.वि.धारा-4,6 पोस्को एक्ट के अंतर्गत दुष्कर्म का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की नाबालिग पीडि़ता की नानी प्राथिया एवं पीड़िता के द्वारा दर्ज कराई गई घटनाक्रम की रिपोर्ट में बताया गया कि दिनांक 12 जुलाई 2021 को प्रार्थिया का इकलौता लड़का जमुना अगरिया अलग घर में रहता है,जो अपने पत्नी को छोड़ने ससुराल पसान गया था, उसी दिनांक-12-07-2021को शाम नाबालिक मंदबुद्धि की बालिका को प्रार्थिया ने अपने लड़के जमुना अगरिया के घर मवेशियों को बाधने के लिये भेजी थी, जो रात 08 बजे तक घर वापस नहीं आई, तब प्रार्थिया अपने नतनिन को खोजने के लिए निकली।

See also  रायपुर में IPL का मैच 10 और 13 मई को : मई के पहले सप्ताह से मिलेंगे टिकट, 8 को पहुंचेगी आरसीबी टीम

जमुना के घर के पासआरोपी ह्रदय लाल गौड़ का घर है जहां पर आरोपी अकेला रहता है, उसके घर में जाकर देखी तो आरोपी शराब पी रहा था और नाबालिग पीड़िता को अपने पास बिठा कर रखा था, जिसे देखकर प्रार्थिया ने अपनी नतनिन को घर चलने को कहा तो आरोपी नाबालिग बालिका को प्रार्थिया के साथ नहीं जाने दिया, और वृद्ध प्रार्थिया का गला पकड़ कर धकेल कर जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया, और रात भर नाबालिक मंदबुद्धि की बालिका को अपने घर में रखकर दुष्कर्म किया, अगले दिन सुबह 6:00 बजे नाबालिग पीड़ित बालिका अपने घर आकर पूरे घटनाक्रम की बात अपनी वृद्ध नानी को बताई, प्रार्थिया एवं नाबालिग पाडि़ता के द्वारा अगले दिन अपने लड़के जमुना अगरिया के वापस घर आने पर तथा पड़ोस के रायसिंह को घटना की बात बताकर जानकारी दिये।

See also  बालोद जिले में बीते 13 घंटों में दो सड़क हादसे, ट्रक की चपेट में आने से दो युवक समेत 7 वर्षीय बच्चे की मौत

प्रार्थिया-नबालिग पीड़िता की रिपोर्ट पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर नावालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी हृदय लाल सिंह गौड़ पिता सीतारामगौड़ उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम-बुंदेली नवाटोली थाना झगराखांड़ को गिरफ्तार कर लिया गया, प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों को आज माननीय विशेष न्यायाधीश पास्को (FTC) न्यायालय मनेद्रगढ़ के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया माननीय न्यायालय के द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी जारी होने पर उप जेल मनेंद्रगढ़ दाखिल कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply