देश

मामी के प्यार में पागल हुआ भांजा, पत्नी ने रोका तो पिलाया तेजाब… गला दबाकर नदी में फेंक दी लाश

भागलपुर

बिहार के भागलपुर में विवाहिता की हत्या से सनसनी फैल गई. हत्या उसी के पति ने अपनी प्रेमिका मामी के साथ मिलकर की. जिस तरह विवाहिता की हत्या की गई उसे जान आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. पति ने पहले पत्नी को तेजाब पिलाया फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी. लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे कोसी नदी में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी पति और उसकी मामी को गिरफ्तार किया है.

मामला नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी का है. यहां के रहने वाले फैयाज की 2 साल पहले खरीक थाना क्षेत्र निवासी शबनम खातून से शादी हुई थी. कुछ दिनों बाद शबनम को शक हुआ कि उसके पति फैयाज का अपनी मामी रीना खातून के साथ अवैध संबंध है. इसके बाद वह इस बात का विरोध करने लगी. पत्नी के विरोध जताने पर फैयाज और उसकी प्रेमिका मामी मिलकर शबनम के साथ मारपीट करने लगे. आरोप है कि वह उसे ससुराल में रखने के एवज में एक लाख रुपये की मांग करते रहते थे.

See also  पटाखों में जा लगी गैस स्टोव से निकली चिंगारी, घर में भीषण आग से कपल की मौत

परिजनों ने दी पुलिस को जानकारी
शबनम के परिजनों के मुताबिक, उन्हें बेटी की ससुराल से अचानक ऐसी खबर आई कि उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. 4 अगस्त को शबनम की मां शमीमा को जानकारी मिली कि फैयाज और रीमा ने उनकी बेटी की हत्या कर शव गायब कर दिया है. इसके बाद आनन-फानन में लड़की के परिजन रंगड़ा थाना पहुंचे और इस संबंध में मामला दर्ज कराया. नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फैयाज और उसकी मामी रीना को गिरफ्तार कर लिया.

तेजाब पिलाया, गला घोटा
पूछताछ के दौरान फैयाज और रीना ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध भी कबूल कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी फैयाज और उसकी प्रेमिका मामी ने शबनम की हत्या कर दी. उसे तेजाब पिलाया गया फिर उसका गला दबाकर उसे मार डाला. आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शबनमकी लाश को कोसी नदी में बहा दिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एसिड बोतल भी जप्त की है. दोनों को जेल भेज दिया गया.

See also  कोसी का कोहराम… गांव बने टापू-छतों पर अटके लोग, नेपाल से बिहार तक 2008 से भी बड़ी तबाही!

Related Articles

Leave a Reply