जांजगीर चांपा

ब्रेकिंग न्यूज…अकलतरा नेशनल हाईवे के पास गोवंश तस्कर भैंसों से भरा कंटेनर छोड़कर भागे

अकलतरा

अकलतरा के नेशनल हाईवे के पास पैसों से भरा एक कंटेनर पकड़ा गया गौ सेवकों के द्वारा भैंस से भरे कंटेनर को रोके जाने पर गाय भैंस के तस्कर भाग निकले गौ सेवकों की सूचना पर अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पंचनामा कर भैंस से भरे कंटेनर को थाना ले आयी है कंटेनर रूपी हाइवा के नंबर से गाड़ी मालिक का पता लगाकर गोवंश की तस्करी करने वालों का पता लगाया जायेगा । विदित हो कि मानसवार्ता के द्वारा गोवंश की तस्करी को लेकर अनेक बार खबरें प्रकाशित की जा चुकी है लेकिन पुलिस प्रशासन इस ओर से आंख कान मूंदकर बैठा था लेकिन मस्तुरी के कुछ गौ सेवक गोवंश के तस्करों पर लगातार नजरें बनाये हुए थे और आज इसी कड़ी में वे इस भैंस से भरे हाइवा का पीछा करते हुए हुए अकलतरा नेशनल हाईवे तक पहुंचे जहां गोवंश तस्करो ने गौ सेवको पर हमला करने की कोशिश की । इसके पहले भी गौ सेवको पर कोटमी सोनार में हमला कर गौ सेवको के सामने गायों से भरे कंटेनर लेकर भाग गये थे । आज पहली बार इस क्षेत्र में भैंस से भरा कंटेनर पकड़ा गया है ।

See also  दिल्ली के 5000 करोड़ ड्रग्स केस का असली मास्टरमाइंड वीरेंद्र बसोया, दुबई और UK से कनेक्शन

हमने भी ठान ही लिया था कि इन गोवंश के तस्करों को हर कीमत पर पकड़ कर ही रहेंगे और आज बहुत खतरा मोल लेकर हमने गौ माता को बचाया है ।

गौ सेवक

Related Articles

Leave a Reply