छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

नाबालिग लड़की को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। जिले के बलौदा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाना और दुष्कर्म के आरोपी राजेन्द्र बर्मन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  नाबालिग लड़की को यूपी के कानपुर से बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के परिजनों ने बलौदा थाने में 2 जून को एफआईआर दर्ज कराया की सुबह करीबन 6 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है आस पास तलाश की मगर कुछ पता नहीं चला। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही थी। इस दौरान नाबालिग लड़की कानपुर यूपी में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भेजी गई थी।

See also  तेंदुवा धाम में 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आगाज़ : CM विष्णु देव साय ने लिया जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद

नाबालिग लड़की को 26 सितंबर को आरोपी राजेन्द्र बर्मन के कब्जे से बरामद कर जांजगीर चांपा बलौदा थाना लेकर पहुंचे। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी के सामने नाबालिग लड़की का कथन लिया गया जिसमें जबरदस्ती करते हुए राजेन्द्र बर्मन के द्वारा दुष्कर्म करने की बात कही। आरोपी राजेन्द्र बर्मन 21 वर्ष को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

See also  मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना : 75% तक छूट और 100% सरचार्ज माफी, लाखों उपभोक्ताओं के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Related Articles

Leave a Reply