छत्तीसगढ़

हाईटेंशन लाइन पर हाई वोल्टेज ड्रामा : पति से तंग आकर टावर पर चढ़ी महिला, कड़ी मशक्कत के बाद उतारा गया नीचे

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पति से तंग आकर पत्नी 33 केवी बिजली के टावर पर चढ़कर बैठ गई। जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को आधे घंटे मशक्कत के बाद नीचे उतारा। महिला को पति के ताने बर्दाश्त नहीं हुआ तो वह टॉवर से कूदकर आत्महत्या करने के लिए चढ़ गई थी। 

दरअसल यह पूरा मामला  बैकुंठपुर के खालपारा का है। जहां पर एक महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बार-बार चरित्र पर शक और तानों से परेशान होकर पत्नी सविता तिग्गा अपने पति अशोक से झगड़ा कर आत्महत्या करने निकल गई। महिला घर के पास ही लगे 33 केवी बिजली के टावर पर 40 फीट ऊंचाई पर चढ़कर बैठ गई। जिसके बाद आधे घंटे मशक्कत कर उसे समझा- बुझाकर महिला को नीचे उतारा गया। 

See also  नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या : ग्रामीणों को बांट रहा था राशन, सादे वेश में आये, कुल्हाड़ी- चाकू मारकर ले ली जान

पति के रवैये से तंग थी महिला 

महिला सविता तिग्गा ने बताया कि, उसका पति अशोक आए दिन चरित्र पर शक करता है। जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा होता रहता है। सविता ने बताया कि, पति के इस रवैये से तंग आकर वह पति को बिना बताए मायके चली गई थी। मायके से लौटने के बाद पति के ताने बर्दाश्त नहीं हुआ तो टॉवर पर चढ़कर कूदने की ठान ली। 

समझाइश के बाद मामला हुआ शांत 

वहीं सविता बिजली के तार तक पहुंच पाती इससे पहले पुलिस वहां पर पहुंच गई। जिसके बाद आरक्षक विमल जायसवाल ने सविता को टॉवर से नीचे उतरने की समझाइश देते हुए आश्वासन दिया कि उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके बाद महिला को किसी भी तरह टॉवर से नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को भी समझाया तब जाकर मामला शांत हुआ।

See also  शुरू हुआ राजधानी के जर्जर भवनों को ढहाने का सिलसिला, सदर बाजार में चला निगम का जेसीबी…

Related Articles

Leave a Reply