छत्तीसगढ़

लव मैरिज के बाद कैरेक्टरलेस बोलता था पति, प्रताडऩा से तंग आकर फंदे पर झूली पत्नी

बालोद

जिले के दल्लीराजहरा में एक नवविवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के आत्महत्या के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला के परिजनों की रिपोर्ट पर राजहरा पुलिस ने धारा 304 (बी) के तहत मामला पंजीबद्ध किया। आरोपी पति आशीष खोंडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतिका के परिजनों ने आरोपी पति पर अपनी पत्नी से दुव्र्यवहार करने और उसे प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। आठ माह पहले ही दोनों ने अपनी रजामंदी से लव मैरिज की थी। ये लव कब प्रताडऩा में बदल गया हमें पता ही नहीं चला।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

पुलिस के बताया कि लव मैरिज के बाद महिला अपने पति के साथ सारंगढ़ चली गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मृतका के पिता के मकान में हिस्से की मांग की। वह हर बात पर महिला को प्रताडि़त करता था। चरित्र शंका कर अपनी पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, गाली-गलौज करने लगा। रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली।

See also  जीजा ने दो सालियों को मारी गोली : राजधानी में देर रात सनसनीखेज वारदात, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

पुलिस ने बताया कि प्रकरण में मृतका के परिजनों एवं गवाहों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने प्रताडि़त करना स्वीकार किया। उसने पुलिस को बताया कि मैं खुद परेशान रहता था इसलिए कभी कभार पत्नी से दुव्र्यवहार कर बैठता था।

See also  वीडियो एडिटर से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक, 794 पदों पर भर्ती के आज लगेगा जॉब फेयर

Related Articles

Leave a Reply