छत्तीसगढ़

महिला से गैंगरेप : पहले की घर की रेकी, फिर कर डाली घिनौनी हरकत, यूपी से आकर मजदूरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

विश्रामपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के विश्रामपुर क्षेत्र में घर में अकेली महिला के साथ उत्तर प्रदेश से आए पांच मजूदरों ने गैंगरेप किया। घटना बुधवार देर रात की है। बताया गया है कि, महिला का पति घरेलू काम से अपने पैतृक गांव गया था। इसी बात का फायदा उठाकर पास ही मजदूरी करने वाले पांच मजदूरों ने गैंगरेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

See also  डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी सुविधा, 23 से 28 मार्च तक चलेगी नवरात्रि स्पेशल ट्रेन, 63 स्टेशनों पर होगा ठहराव

मिली जानकारी के मुताबिक, सभी आरोपी उत्तरप्रदेश से आकर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक बस्ती में रह रहे थे, और मजदूरी करते थे। 35 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, वह पति के साथ तीन साल से यहां किराए के मकान में रह रही थी। घटना की रात उसका पति कोरिया जिले में स्थित अपने गांव घरेलू काम से गया हुआ था। महिला ने बताया कि, बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे मोहम्मद गुलाम कादिर और अफसर अली नामक दो लोग उसके घर पहुंचे और उसके पति के बारे में पूछताछ की। तब महिला ने उसके घर पर नहीं होने की जानकारी दी थी।

See also  शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कांकेर में सड़क हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

देर रात पांच लोग पहुंचे महिला के घर

महिला ने बताया कि, उसी रात वह घर के बाहर बैठकर गुड़ाखू घस रही थी, तभी कादिर और अफसर अली तीन अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और उसे जबरदस्ती घर के भीतर ले जाकर पांचों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने सबसे पहले यह बात अपनी बहन को बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 70(1) और 331(8) के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार किया है। विश्रामपुर थाना पुलिस के समक्ष पांचों आरोपियों ने गैंगरेप करने की बात कबूल कर ली है।

See also  गोंदिया स्टेशन पर 20 दिन का मेगा ब्लॉक, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें कैंसिल; यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Related Articles

Leave a Reply