छत्तीसगढ़

महाकुंभ से लौट रही बस की स्कॉर्पियो से टक्कर: कांकेर में NH-30 पर हादसा, 1 की मौत, 7 घायल

कांकेर जिले में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई। स्कॉर्पियो से आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं इसमें 7 लोग घायल भी हुए हैं। घटना NH-30 पर तारसगांव कटिंग लखनपुरी के पास गुरुवार रात की है।

टूरिस्ट बस में सवार 15 यात्रियों में से 7 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें चारामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। स्कॉर्पियो में सवार प्रेम लाल मरकाम (55 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। वह सुकमा के छीनगढ़ का रहने वाला था।

टूरिस्ट बस में सवार यात्री आंध्र प्रदेश के थे

एएसआई भाकेश पटेल के मुताबिक, टूरिस्ट बस में सवार यात्री प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होकर आंध्र प्रदेश लौट रहे थे। दूसरी ओर, स्कॉर्पियो में सवार लोग जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे, जहां उनके परिवार में किसी हादसे की खबर मिलने पर वे रवाना हुए थे।

See also  थोक में हुआ IPS अफसरों का तबादला , बदले गए जांजगीर सहित इन 20 जिलों के SP

टूरिस्ट बस और स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़े

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टूरिस्ट बस के परखच्चे उड़ गए और स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्कॉर्पियो में सवार अन्य दो लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply