छत्तीसगढ़

सिगरेट पीने से रोका, तो युवक ने पेट्रोल पंप पर में लगा दी आग, रायपुर की घटना का वीडियो वायरल

रायपुर: राजधानी क्षेत्र के बीरगांव स्थित संगीता पेट्रोल पंप में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल भरवाने आए एक युवक ने लाइटर से आग लगा दी। अचानक उठी लपटों से वहां मौजूद लोग घबरा गए। हालांकि, कर्मचारियों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

17 फरवरी शाम सात बजे की घटना

जानकारी के अनुसार घटना 17 फरवरी शाम लगभग सात बजे की है। दो युवक बाइक से पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक के पीछे बैठा युवक नीचे उतरकर सिगरेट जलाने लगा। उसके साथी ने पेट्रोल पंप परिसर में सिगरेट न जलाने की सलाह दी।

See also  दुर्ग में मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत,सात अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर युवक ने हाथ में मौजूद लाइटर से पेट्रोल के पास आग लगा दी। अचानक आग की लपटें उठने से मौके पर मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग घबरा गए।

कर्मचारियों की तत्परता से बुझी आग

पेट्रोल भर रहा कर्मचारी तुरंत मशीन छोड़कर पीछे हट गया। आग की चिंगारी आरोपित युवक पर भी गिरी, जिससे वह घबराकर वहां से भाग निकला। कर्मचारियों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत अग्निशामक यंत्र का इस्तेमाल किया और कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया।

See also  बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज : मां की अर्थी को दिया कंधा, बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

यदि थोड़ी भी देर होती तो आग मशीन या टैंक तक पहुंच सकती थी, जिससे बड़ा विस्फोट और जान-माल का भारी नुकसान संभव था।

वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

घटना के तुरंत बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए थे। हालांकि घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए इमरान कुरैशी सहित दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

See also  ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी

Related Articles

Leave a Reply