छत्तीसगढ़

पराली जलाने गई महिला की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत

बलौदा बाजार। जिले में दुखद हादसा हुआ है, जिसमे एक महिला की मौत हो गई है, यहां पराली जलाने गई महिला खुद ही आग की चपेट में आ गई और घटना में उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। इधर मौके पर पहुंची फॉरेंसिक और पुलिस की टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा कसडोल थाना क्षेत्र में हुआ है।

See also  सुबह उठते ही खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

दरअसल महिला अपने खेत में पराली जलाने गई थी। इसी दौरान वो आग की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस भी हादसे की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान प्रभा साहू के रूप में की गई है, जो कि सेल गांव में रहती थी। रविवार सुबह प्रभा अपने घर से 1 किलोमीटर दूर स्थित खेत में पराली जलाने गई थी। इस दौरान उसने जब पराली में आग लगाई तो आग अचानक से इतनी भड़क गई की उसको भागने का मौका ही नहीं मिला और आग की लपटों में फंसकर उसकी मौत हो गई।

See also  जांजगीर-चांपा : आरक्षक की मां की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लटकी मिली लाश

घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सुटना मिलते ही फायर ब्रिगेड, फॉरेंसिक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक महिला की मौत हो गई। इधर फॉरेंसिक की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। साथ ही पुलिस ने भी आगे की जांच शुरू कर दी है।

See also  राशन वितरण की समय सीमा में बढ़ोतरी, अब 15 मई तक ले सकेंगे तीन माह का एकमुश्त चावल

Related Articles

Leave a Reply