छत्तीसगढ़

सातवीं मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट: दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल, दरवाजा खोलकर अंदर जाते वक्त हुआ हादसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के इंद्रप्रस्थ सोसाइटी की लिफ्ट सातवीं मंजिल से बेकाबू होकर नीचे गिर गई। इस दौरान हादसे में दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, लिफ्ट फेस 2 के D ब्लॉक की लिफ्ट सातवीं मंजिल से गिरी है।

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। लिफ्ट के गिरने का वीडियो सामने आया है। ऊपर जाती लिफ्ट का 7वीं मंजिल पर पहुंचने पर पहले दरवाजा खोलने पर बेकाबू लिफ्ट हुई थी। घायल दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

महिलाएं लिफ्ट का दरवाजा खोलकर अंदर जा रही थी इसी दौरान लिफ्ट बेकाबू हो गई। जिसके कारण सीधा नीचे जा गिरी। हादसे में महिलाओं के हाथ में चोट लगी है।

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

Related Articles

Leave a Reply