छत्तीसगढ़

स्कूल की टपकती छत के नीचे में छाता लेकर पढ़ाई कर रहे बच्‍चे, वीडियो वायरल

कवर्धा

बोडला ब्लॉक की एक स्कूल में छाता लेकर क्लासरूम में पढ़ाई करने का बच्चों का वीडियो सामने आया है। मामला बोडला विकासखंड से लगभग 65 किलोमीटर दूर, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित पंडरिया गांव का है। ग्राम पंडरिया के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। बारिश के दौरान टपकती छत के नीचे बच्चे छाता लेकर पढ़ाई कर रहे हैं। जिले के कई गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, ऐसे ही बोडला ब्लाक के गांव पंडरिया में स्थिति इतनी गंभीर है। स्कूल की छत से पानी टपकने की समस्या के कारण बच्चे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं, जिससे उनकी शिक्षा पर गहरा असर पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों की शिकायतें
छाता लेकर पढ़ाई करने वाला विडियो वायरल हुआ, इसमें 12 से 15 बच्चे छाता लेकर पढ़ाई करते नजर आए। गांव के लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों को इस समस्या के बारे में मौखिक रूप से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। गांव वालों का कहना है कि वे जल्द ही जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करेंगे ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।

See also  शिवभक्ति का जुनून : 6 घंटे में 165 KM दौड़े जालमपुर के युवा, पूरी की तूफानी डाक कांवड़ यात्रा

स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर
बारिश होते ही स्कूल की छत से पानी टपकता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। स्कूल का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और कभी भी गिर सकता है। पेड़ गिरने से स्कूल का बाथरूम ध्वस्त हो चुका है, जिससे बच्चों को शौचालय की समस्या का सामना करना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply