छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

जांजगीर-चांपा।  जिले के बम्हनीडीह क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बनडभरा निवासी तरुण बंजारे मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था, तभी चांपा-बिर्रा मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी, वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

See also  सरकार की अनदेखी प्रशासन को पड़ेगा भारी कलेक्ट्रेड कार्यालय के सामने गांधी मूर्ति समाने के विधायक करेंगे सत्याग्रह

घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया।

मौके पर चांपा एसडीएम, एसडीओपी और जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी। प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये और वाहन मालिक की तरफ से एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा के बाद परिजनों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी

See also  पति के साथ आपत्तिजनक स्थिति मिली पड़ोसन, पत्नी ने डंडे से किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

Related Articles

Leave a Reply