छत्तीसगढ़

रिश्वतखोर नायब तहसीलदार गिरफ्तार, 15 हजार रुपए रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा

कोंडागांव. भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB-EOW की कार्रवाई लगातार जारी है. कोंडागांव में एसीबी ने नायब तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. प्रार्थी राधाकृष्ण देवांगन से भूमि को बेजा कब्जा से मुक्त कराने के बदले नायब तहसीलदार ने पैसे की डिमांड की थी.

See also  रील बनाने के दौरान नदी में डूबा युवक, 48 घंटे बाद बरामद हुआ शव, मौत का लाइव VIDEO आया सामने

शिकायतकर्ता राधाकृष्ण देवांगन ने अपनी भूमि को कब्जा मुक्त कराने आवेदन दिया था. इस कार्य के बदले में नायब तहसीलदार ठाकुर ने उनसे 15,000 रुपए की मांग की थी. शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी एसीबी को दी. एसीबी की टीम ने ट्रैप कर नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. एसीबी की टीम आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

See also  एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या का खुलासा: बेटा ही निकला मुख्य आरोपी, संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र ने रची थी साजिश

Related Articles

Leave a Reply