छत्तीसगढ़रायपुर

ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा : दो बच्चों की मौके पर मौत, देर रात गाड़ी ख़राब होने के कारण बैठे थे सभी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में सोमवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज़ रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया। जिससे दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं हादसे में 13 लोग घायल हैं। सभी लोग गाड़ी ख़राब होने के कारण सड़क किनारे बैठे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। 

See also  GST 2.0 का उल्टा असर: छत्तीसगढ़ को 1500 करोड़ का नुकसान! जानिए क्यों बढ़ा राजस्व दबाव

दरअसल, यह पूरा मामला धरसीवां थाना क्षेत्र के सिलतरा पुलिस चौकी इलाके की है। धमतरी के साहू परिवार के सदस्य तूफान वाहन से जगन्नाथपुरी दर्शन के लिए गए थे। सभी लोग दर्शन करके अमरकंटक होते हुए धमतरी लौट रहे थे। इस दौरान, वाहन में खराबी आ गई। जिसके बाद रात के समय सभी लोग सिलतरा ओवर ब्रिज के पास सड़क किनारे बैठ गए। तभी एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।

See also  कोरबा में हनुमंत कथा के बीच विवाद : पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने को लेकर धक्का-मुक्की, बाहरी व्यक्ति पर लगे गंभीर आरोप

दो बच्चों की मौके पर मौत 

इस भयानक हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे में आरोपी वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

See also  छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूरे, देश में सबसे ज्यादा CG में बने घर

Related Articles

Leave a Reply