छत्तीसगढ़

डायरिया का प्रकोप : महिला समेत दो लोगों की मौत, उलटी-दस्त के मरीजों से भरा अस्पताल

खैरागढ़. खैरागढ़ में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. बीते 24 घंटों में डायरिया से दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में महिला समेत दो लोग शामिल है. इसके बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक, हर दिन बड़ी संख्या में उल्टी-दस्त के मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं. मरीजों की संख्या बढ़ने से सिविल अस्पताल फुल हो चुका है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में महीनों से नालियां जाम हैं और गलियों में गंदगी पसरी हुई है. नलों से गंदा पानी आ रहा है. नगर पालिका को बार-बार शिकायतें की गई लेकिन कारवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही मिला.

See also  दर्दनाक हादसा : विंडो एसी ब्लास्ट के बाद घर में लगी भीषण आग, पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

बता दें कि बीते दिनों खैरागढ़ की विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने सिविल अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की थी. उन्होंने सार्वजनिक रूप से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग को लापरवाही का जिम्मेदार ठहराया था. इधर सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. पंकज वैष्णव ने कहा कि डायरिया का मुख्य कारण दूषित पेयजल ही है.

See also  छत्तीसगढ़ में मितानिनों का हल्लाबोल, जगह-जगह किया प्रदर्शन, कहा- हम वही मांग रहे जो सरकार ने खुद किया था वादा

Related Articles

Leave a Reply