छत्तीसगढ़

हनुमानजी की फोटो लेकर तालाब में लगाई छलांग, युवक का शव बरामद

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक हाथ में हनुमानजी की फोटो लेकर गहरे तालाब में कूद गया. बहुत देर तक वह बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तालाब में रेस्क्यू किया और युवक को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. यह घटना दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र की है.

See also  भेड़िकोना में भीषण सड़क हादसा अनियंत्रित ट्रेलर दुकानों में जा घुसा, बड़ा नुकसान

एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया. वहीं मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है. आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि शिवम यादव के ऊपर देवी आई थी इसलिए वह तालाब में कूदा था. फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस जांच कर रही है. वहीं इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

See also  घर में सोलर पैनल लगाने के दौरान दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 टेक्निशियन की मौत

Related Articles

Leave a Reply