छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

भेड़िकोना में भीषण सड़क हादसा अनियंत्रित ट्रेलर दुकानों में जा घुसा, बड़ा नुकसान

सक्ती जिले के छपोरा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम भेड़िकोना में शुक्रवार एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से रायगढ़ की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसा। हादसे में पान दुकान, हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने से ट्रेलर अनियंत्रित हुआ। हालांकि इस दुर्घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

See also  त्योहारी सीजन में दर्जनों प्रमुख ट्रेनें 17 नवंबर तक रद, साउथ बिहार और उत्कल का रूट बदलेगा


जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे ट्रेलर रायपुर से रायगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम भेड़िकोना के मुख्य मार्ग पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। ट्रेलर पहले एक पान दुकान से टकराया और फिर हार्डवेयर व इलेक्ट्रॉनिक दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकानों का ढांचा और अंदर रखा सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर चालक को नींद आने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है।

See also  नगर पंचायत उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में तीन युवकों पर धारदार हथियार से वार का आरोप

स्थानीय लोगों ने लगातार हो रहे ऐसे हादसों पर चिंता जताते हुए भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने, चालकों की फिटनेस और पर्याप्त विश्राम की जांच सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply