छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

नगर पंचायत उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में तीन युवकों पर धारदार हथियार से वार का आरोप

जांगीर चांपा । नगर पंचायत खरोद के उपाध्यक्ष महेश्वर यादव पर कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में उनके सिर, नाक और आंख के पास गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत तब हुई जब महेश्वर यादव के छोटे भाई शिवनाथ यादव को पौनी पसारी सब्जी मार्केट के पास रोककर कथित रूप से धमकाया गया। आरोप है कि आरोपियों ने शिवनाथ यादव के मोबाइल से महेश्वर यादव को फोन कर मौके पर बुलवाया। जैसे ही वे वहां पहुंचे, पहले से मौजूद समीर यादव, साहिल यादव और स्वप्निल यादव ने उन पर हमला कर दिया।

See also  भेड़िकोना में भीषण सड़क हादसा अनियंत्रित ट्रेलर दुकानों में जा घुसा, बड़ा नुकसान

आरोप है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के कारण तीनों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से महेश्वर यादव को पकड़ लिया और जान से मारने की नीयत से चाकूनुमा एवं गुप्ती जैसे धारदार हथियार से हमला किया। शोर-शराबा सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

See also  कोरबा में नशे में धुत चालक ने दौड़ाई बस, डिक्की में मिलीं 11 बकरियां

हमले में महेश्वर यादव के सिर, नाक और आंख के पास गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

परिजनों का दावा है कि करीब एक वर्ष पूर्व भी महेश्वर यादव पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया था। उस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया था और वह प्रकरण वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

See also  त्योहारी सीजन में दर्जनों प्रमुख ट्रेनें 17 नवंबर तक रद, साउथ बिहार और उत्कल का रूट बदलेगा

पुलिस ने मामले की शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply