छत्तीसगढ़

IG ने की बड़ी कार्रवाई, DSP का ट्रांसफ़र, पूरा थाना लाइन अटैच, एक ASI और महिला आरक्षक सस्पेंड

कवर्धा। कबीरधाम जिले के लोहारीडीह कांड को लेकर राजनांदगांव रेंज के आईजी दीपक कुमार झा ने रेंगाखार थाना के प्रभारी सहित पूरे 23 स्टॉफ को लाइन अटैच कर दिया गया है। इसके साथ ही झलमला थाना में पदस्थ एएसआई कुमार मंगलम और महिला आरक्षक को ग्रामीणों के साथ पिटाई के आरोप में निलंबित और डीएसपी का ट्रांसफर किया गया है। पुलिस की नई टीम अब इस मामले की जांच करेगी। रेंगाखार थाने में नए स्टॉफ की नियुक्ति की गई है।

See also  जांजगीर चांम्पा : 2 लाख 21 हजार की ‘फर्जी चोरी’ का खुलासा, कर्ज से बचने खुद रची थी कहानी

अग्निकांड के बाद प्रेसवार्ता में आईजी दीपक कुमार झा ने बताया कि पिटाई और बीमारी से जो ज्यादा गंभीर हैं। ऐसे पांच आरोपियों को रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मामले में जांच अभी भी जारी है, जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी। इधर लोहारीडीह मामले के घायलों से मिलने गृहमंत्री विजय शर्मा अंबेडकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में 5 घायल भर्ती किए गए हैं।

See also  बहन के घर जाने निकली महिला 3 बच्चों सहित लापता, 5 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, कलार समाज के पदाधिकारियों ने थाने पहुंच जताई नाराजगी

कबीरधाम के लोहारीडीह की कई महिलाओं से मारपीट के मामले में राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक कल दुर्ग जेल जाएंगी। जेल में लोहारीडीह की महिलाओं का हाल-चाल जानेंगी। महिला आयोग की सचिव ने DG जेल को इस मामले को लेकर चिट्ठी लिखा है। वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस लोहारीडीह की घटना को लेकर साय सरकार पर हमलावर है।

See also  बस स्टैंड के होटल में लगी भीषण आग : उठा धुएं का गुबार, लाखों के नुकसान की संभावना

Related Articles

Leave a Reply