छत्तीसगढ़रायपुर

शौच करने गया युवक 35 फीट गड्ढे में समा गया:रायपुर के निर्माणाधीन बिल्डिंग में भरे पानी मे पैर फिसला, SDRF की टीम ने निकाली लाश

राजधानी रायपुर में एक युवक की 35 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। युवक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास शौच करने गया था। तभी उसका पैर फिसला और वो सीधे पानी में जा गिरा। पास से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने जब युवक को देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी। हालांकि तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद SDRF की टीम ने युवक की लाश को पानी से बाहर निकाल लिया है। ये पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

See also  हवा भरने वाला टैंक फटा; 23 वर्षीय युवक की मौत, तेज धमाके से दहला इलाका, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

यह पूरा मामला डीडी नगर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का है। डीडी नगर थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक, रवि कुमार केवलानी रायपुरा का रहने वाला है। वह किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह 9 बजे के करीब वह शौच के लिए इंद्रप्रस्थ इलाके के निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास गया। आशंका है कि इस दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह सीधे पानी पर जा गिरा।

निर्माणाधीन बिल्डिंग के लिए खोदे गए गड्ढे को ऐसे ही लापरवाही पूर्वक खुला छोड़ दिया गया है।

निर्माणाधीन बिल्डिंग के लिए खोदे गए गड्ढे को ऐसे ही लापरवाही पूर्वक खुला छोड़ दिया गया है।

See also  PM मोदी के अपील के बाद एसपी-एएसपी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गंदा पानी मुंह के अंदर घुसा

पानी पर गिरते ही वह करीब 35 फीट गड्ढे में डूबने लगा। उसने तैरने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। गंदा पानी उसके मुंह से शरीर में चला गया। कुछ देर तड़फने के बाद उसकी डूबकर मौत हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने युवक को देख लिया। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

रवि कुमार केवलानी रायपुरा का रहने वाला है।

रवि कुमार केवलानी रायपुरा का रहने वाला है।

बेसमेंट के लिए गड्ढा कर खुला छोड़ा

See also  सीईओ के इंतजार में घंटों बैठे रहे जनप्रतिनिधि, नाराज जनपद सदस्यों ने जिला पंचायत परिसर में दिया धरना, मंत्री लखनलाल ने हटाने की दी चेतावनी

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवक की लाश को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने युवक के बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि जिस गड्ढे पर युवक की डूब कर मौत हुई है।

उसके आसपास जमीन मालिक ने किसी भी प्रकार का खतरे का साइन बोर्ड नही लगाया है। न ही इसका घेरा करया गया है। निर्माणाधीन बिल्डिंग के लिए खोदे गए गड्ढे को ऐसे ही लापरवाही पूर्वक खुला छोड़ दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply