छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

करही गोलीकांड का बड़ा खुलासा, “ऑपरेशन हंट” में 3 आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता

जांजगीर-चांपा। जिले के चर्चित करही गोलीकांड मामले में पुलिस ने “ऑपरेशन हंट” के तहत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है, लेकिन इस सनसनीखेज हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। मृतक आयुष कश्यप के पिता सम्मेलाल कश्यप लगातार पुलिस से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिवार का आरोप है कि लंबे समय से चल रही रंजिश और सुपारी कनेक्शन के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस की जांच अब भी जारी है और कई अहम खुलासे होने बाकी बताए जा रहे हैं।

23-24 अप्रैल की दरम्यानी रात ग्राम करही में नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उसके छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में “ऑपरेशन हंट” चलाया गया।

See also  शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

करीब एक महीने तक चली जांच में पुलिस टीमों ने 07 राज्यों में दबिश दी, 200 से ज्यादा ब्ब्ज्ट फुटेज खंगाले और साइबर इनपुट के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि उधारी विवाद, बढ़ता प्रभाव और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते आरोपियों ने हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, मैगजीन और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।

See also  गर्मी से राहत पाने तालाब में नहाने उतरे थे तीन भाई, डूबने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि वर्ष 2023 में मृतक के पिता सम्मेलाल कश्यप की हत्या के लिए भी 7 लाख रुपये में सुपारी दिए जाने का आरोप है। हालांकि परिवार का कहना है कि अब भी इस पूरे मामले का असली मास्टरमाइंड पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पीड़ित परिवार लगातार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।

“पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ा है, लेकिन जो असली साजिशकर्ता हैं वो अभी भी बाहर घूम रहे हैं। हमें पूरा न्याय तब मिलेगा जब पूरे षड्यंत्र में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।”

See also  छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, किसानों को छूट

इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और मामले में शामिल अन्य सहयोगियों तथा मुख्य आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

“करही गोलीकांड मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। मामले के मुख्य साजिशकर्ता और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।”

Related Articles

Leave a Reply