छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली का कहर: चपेट में आकर 3 लोगों की मौत, 5 झुलसे, इलाके में दहशत का माहौल

मनेन्द्रगढ़। जिले के खड़गवां ब्लॉक में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है, जिसकी चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई और 5 लोग झुलस गए हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, शिवपुर में धान रोपाई करते वक्त आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं ग्राम पंचायत मंगोरा में मवेशी चराते वक्त चरवाहे के ऊपर आसमानी आफत काल बनकर गिर गई।

इसके अलावा 5 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस भी पंचनामा कार्रवाई में जुट गई है और फिर मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

See also  जांजगीर: हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करने वाला कथित पास्टर हुआ गिरफ्तार, धारा 295 के तहत की गई कार्यवाही

Related Articles

Leave a Reply