छत्तीसगढ़

CISF के पूर्व जवान की हत्या की कोशिश, 2 बदमाश गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में बीती रात दो गुटों में विवाद हो गया। इसमें दो लोगों ने कटर चला दिया। कटर CISF के पूर्व जवान राकेश सिंह भदौरिया के चहरे में लगा। इसके बाद उसने अपनी रिवाल्वर से फायर कर दिया तो आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

See also  12 हजार की रिश्वत ने पहुंचाया जेल : शिक्षा कार्यालय में पदस्थ बाबू को 3 साल की सजा, एसीबी के मामले में कोर्ट का फैसला

नेवई पुलिस के मुताबिक स्टेशन मरोदा में आदतन बदमाश शंभू और विजय चौधरी रहते हैं। वो लोग 23 नवंबर को दोपहर 2 बजे पुराना शराब भट्टी के पास रहने वाले CISF से वीआर लेकर रिटायर हुए पूर्व जवान राकेश सिंह भदौरिया के पास उसकी बाइक मांगने गए थे। राकेश ने शंभू को बाइक देने से मना किया।

See also  देशी दवाइयों और विदेशी मशीनों से दर्द दूर करने का दावा, फर्जी डॉक्टरों को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

इसके बाद शंभू ने विजय ठाकुर के साथ जमकर शराब पी और शाम 4.30 बजे राकेश भदौरिया के घर पहुंच गया। वहां उसने उससे एक्सयूवी 700 की चाबी मांगी। इस पर राकेश ने उन्हें गाड़ी देने से मना कर दिया। इतनी बात पर शंभू राकेश से झगड़ा करने लगा। राकेश भी गुस्से में आ गया और गाली बककर अंदर जाने लगा। राकेश अपने घर पर अकेला था, यह देख शंभू और उसका साथी उसके घर में घुस गए और राकेश के ऊपर कटर से हमला कर दिया।

See also  गर्लफ्रेंड से बात करने के आरोप में 12वीं के छात्र पर जानलेवा हमला, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में

Related Articles

Leave a Reply