छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक की कार की टक्कर से बाईक सवार की मौत, बाल-बाल बचे पूर्व विधायक

जगदलपुर : जगदलपुर- बीजापुर नेशनल हाइवे 63 पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि कार के एयर बैग खुल गए। जिससे कार में सवार कांग्रेस से जगदलपुर के पूर्व MLA रेखचंद जैन समेत अन्य कांग्रेसी बाल-बाल बच गए। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

See also  रायपुर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला : आचार्य पदारोहण महोत्सव समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

जानकारी के मुताबिक, हादसा बास्तानार के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि, कांग्रेस के नेता बास्तानार गए हुए थे। वे सभी बीजापुर की तरफ से जगदलपुर की तरफ लौट रहे थे। वहीं एक बाइक सवार युवक जगदलपुर की तरफ से बीजापुर की तरफ जा रहा था। इसी बीच कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

See also  सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.45 करोड़ का 209 किलो गांजा और ट्रेलर जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची। मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply