छत्तीसगढ़

पटाखे से जला मासूम बच्चे का चेहरा और हाथ, CCTV फुटेज आया सामने

दुर्ग. दीपावली पर्व पर दुर्ग में पटाखे से तीन साल का बच्चा बूरी तरह झूलस गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है. पटाखे से झूलसे बच्चे को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि अभिषेक के पिता मजदूरी का काम करते हैं और आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं है कि बच्चे का इलाज करा सकें. आसपास के लोगों ने आपस में कुछ राशि इकठ्ठा कर पीड़ित परिवार को सौंपा है.

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग के दीपक नगर में रहने वाला 3 वर्षीय अभिषेक यादव पटाखा जला रहा था, तभी अचानक पटाखे में बारूद के साथ तेज धमाका हुआ और अभिषेक यादव का चेहरा व उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया. अचानक रोने की आवाज सुनकर आसपास खड़े लोग भी कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन जब अभिषेक के चेहरे में आग की लपट दिखाई दी तब पड़ोसियों ने उसके घर वालों को आवाज दी.

See also  10 मई से 8 जून तक बंद रहेगा हाईकोर्ट:ग्रीष्मकालीन अवकाश में बैठेंगे वेकेशन जज,जरूरी केस की होगी सुनवाई

पटाखे से झूलसे अभिषेक यादव को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है. बच्चे के पिता ने लोगों से मदद की अपील की है.

Related Articles

Leave a Reply