छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का वो ‘योद्धा’, जो PBKS के लिए आखिरी गेंद तक लड़ा, जीत ले गया सबका दिल

IPL Final 2025: 18 सालों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल का खिताब जीत लिया है। 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया। आईपीएल 2025 का यह फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा। भले ही पंजाब किंग्स को इस मुकाबले में जीत नहीं मिली, लेकिन टीम का एक खिलाड़ी ऐसा था, जिसने आखिरी गेंद तक टीम को जीत दिलाने के लिए पूरी जान झोंक दी। वह खिलाड़ी थे छत्तीसगढ़ के लाल शशांक सिंह।

आखिरी ओवर में अकेले संभाला मोर्चा

पंजाब किंग्स को जब 2 ओवर में 41 रन चाहिए थे, तब जीत की उम्मीद लगभग खत्म हो गई थी। लेकिन शशांक सिंह ने हार नहीं मानी। उन्होंने 19वें ओवर में 13 रन बनाए और फिर आखिरी ओवर की अंतिम चार गेंदों पर 22 रन ठोक दिए। इसमें तीन जबरदस्त छक्के और एक चौका शामिल था। अगर दो गेंदें और मिल जातीं, तो शायद शशांक पंजाब को फाइनल जिता देते। लेकिन पंजाब 6 रन से हार गया और शशांक नाबाद 61 रन (30 गेंद, 6 छक्के) बनाकर लौटे।

See also  सक्ती में दिल दहला देने वाली वारदात: गुटखा के पैसे नहीं मिले तो मां को मार डाला

हार के बाद आंखें थीं नम, लेकिन जीत लिया सभी का दिल

गौरतलब है कि जब पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रनों की दरकार थी, दूसरी गेंद के बाद कैमरे का सारा फोकस विराट कोहली की तरफ मुड़ गया, जिनकी आंखें नम थीं। दूसरी तरफ शशांक सिंह भी रो रहे थे और बाउंड्री लाइन की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान टीम के साथी और कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनकी हौसला-अफज़ाई भी की। सब जानते थे कि उन्होंने आखिरी दम तक लड़ाई लड़ी। भले ही ट्रॉफी नहीं मिली, लेकिन फैंस के दिलों में शशांक की जगह पक्की हो गई। मैच के बाद सोशल मीडिया पर फैंस शशांक की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं और ब्रॉडकास्टर की आलोचना भी कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने सारा फोकस सिर्फ विराट कोहली पर रखा।

See also  जांजगीर-चांपा: 19.75 टन कोयला गबन मामले में फरार कांटा बाबू गिरफ्तार

पंजाब ने शशांक को गलती से खरीदा, अब हैं टीम के मैच फिनिशर

आईपीएल 2024 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने गलती से शशांक सिंह को खरीद लिया था। असल में वे किसी और शशांक पर बोली लगाना चाहते थे। लेकिन किस्मत ने उन्हें पंजाब की जर्सी पहना दी और उन्होंने ऐसा खेल दिखाया कि टीम ने 2025 में उन्हें ₹5.5 करोड़ में रिटेन कर लिया। 2024 और 2025 दोनों सीज़न में उन्होंने शानदार फिनिशर की भूमिका निभाई और कई मैच जिताए।

See also  अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने की कार्रवाई, अब गरीबों के लिए बनेंगे घर

परिवार से मिला पूरा सहयोग

शशांक के पिता शैलेश सिंह एक सख्त और अनुशासित IPS अधिकारी रहे हैं। उनकी मां सुनीता सिंह रिलायंस कंपनी में काम करती थीं, जबकि बहन श्रुतिका सिंह ONGC में कार्यरत हैं। पूरा परिवार शशांक के क्रिकेट करियर को लेकर बेहद समर्पित रहा है। उनके पिता ने घर पर ही टर्फ पिच बनवा दी थी, ताकि शशांक को अभ्यास के लिए किसी चीज़ की कमी न हो।

Related Articles

Leave a Reply