छत्तीसगढ़

अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उसके भाई को बदनाम करने के लिए लड़की ने दोस्तो के साथ मिलकर बनाई इंस्टाग्राम पर फेक आईडी, की अभद्र टिप्पणियाँ

कोरिया 

विगत सोमवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा क्राइम मीटिंग में सोशल मीडिया से घटित होने वाले अपराधों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में दिनांक 25 मई 2021 को थाना चिरमिरी में प्रार्थी द्वारा फर्जी आयुषी-2 नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर प्रार्थी के फोटो पर अश्लील टिप्पणी कर पोस्ट किये जाने वाले मामले में थाना चिरमिरी ने धारा 509 भा.द.वि. का अपराध कायम कर विवेचना किया।

See also  खल्लारी मंदिर में रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली में सवार 6 श्रद्धालु हुए घायल, मौके पर मचा हड़कंप
आरोपी पूजा यादव

विवेचना के दौरान उक्त फर्जी इंस्टाग्राम आईडी का आईपी ऐड्रेस प्राप्त करने हेतु साइबर सेल बैकुंठपुर को प्रतिवेदन भेजकर जानकारी प्राप्त किया गया, आईपी ऐड्रेस के आधार पर संदेहीओं के नाम व पता प्राप्त होने पर संदेही ललित कुमार, अंचल गवाले तथा पूजा यादव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में पाया गया कि प्रार्थी के भाई राहुल साहू का पूजा यादव के साथ अफेयर था, उसी दौरान राहुल साहू के द्वारा अपने नाम से जिओ कंपनी का सिम पूजा यादव को बात करने के लिए दिया था।

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

 

राहुल साहू का पूजा यादव के साथ ब्रेकअप होने के बाद राहुल साहू द्वारा अपने इंस्टाग्राम से पूजा यादव को ब्लॉक कर देने से नाराज होकर पूजा यादव उसी सिम नंबर से अपने दोस्त अंचल एवं चंद्रशेखर राव के साथ तीनों एक राय होकर इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी आयुषी-2 के नाम से बना कर प्रार्थी व प्रार्थी के भाई राहुल साहू तथा अन्य गवाहों के फोटो पर अश्लील टिप्पणियां टाइप कर इंस्टाग्राम अकाउंट में डाला गया। जिस पर दिनांक 31 जुलाई 2021 को आरोपी ललित कुमार, अंचल एवं पूजा यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply