छत्तीसगढ़

कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

बिलासपुर। जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए जीआई तार में अचानक करंट प्रवाहित होने से पहले पत्नी इसकी चपेट में आई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में पति भी करंट की गिरफ्त में आ गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार ग्राम कर्रा निवासी 45 वर्षीय सचिन चन्द्राकर अपनी 32 वर्षीय पत्नी रजनी चन्द्राकर के साथ घर पर मौजूद थे। शनिवार सुबह रजनी आंगन में कपड़े सुखाने के लिए गई थी। इसी दौरान कपड़े डालने के लिए लगाए गए जीआई तार में करंट प्रवाहित हो गया। तार के संपर्क में आते ही रजनी गंभीर रूप से झुलस गई और छटपटाने लगी।

पत्नी को करंट से तड़पता देख सचिन उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। कुछ ही क्षणों में दोनों गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने तत्काल दोनों को मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही मस्तुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाल के खराब मौसम और आंधी-तूफान के दौरान बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया था। यह तार घर में लगाए गए जीआई तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसमें करंट प्रवाहित होने लगा। इसी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply