छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

जांजगीर-चांपा: नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से पहले स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस और जिला परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से विशेष वाहन जांच शिविर का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में पुलिस लाइन खोखरा भांठा, जांजगीर में आयोजित इस शिविर में 89 स्कूल बसों और वैनों की फिटनेस एवं सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

जांच के दौरान वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा, चालक लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। साथ ही सीट बेल्ट, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा और फर्स्ट एड बॉक्स जैसी सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। निर्धारित 16 बिंदुओं पर वाहनों का तकनीकी निरीक्षण और भौतिक सत्यापन किया गया।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वाहन चालकों और हेल्फरों का नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 7 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की समझाइश दी। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जांच अभियान जारी रहने की बात कही।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

Related Articles

Leave a Reply