बिलासपुर

सड़क पर कट्‌टा लहराने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा, लोगों को डराकर ले रहा था पैसे

बिलासपुर 

बीच सड़क पर नकली पिस्टल दिखाकर लोगों को धमकाने वाला दादू सतनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस युवक से पिस्टल भी बरामद किया है। जो नकली निकला है। दरअसल, वो कट्‌टा नहीं एक पिस्टल जैसा दिखने वाल लाइटर है। आरोपी का दिनदहाड़े कट्‌टा लहराने और लोगों से डरा धमकार पैसा वसूलने का वीडियो वायरल हुआ था।

इसे भी पढ़े…. थिएटर मेला में दिखेगा छत्तीसगढ़ी कलाकारों का दमखम

जिसके बाद युवक को अब सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक शहर के कंपनी गार्डन के पास लोगों को पिस्टल दिखाकर उनसे पैसे मांग रहा था। उसकी इस हरकत को रास्ते से गुजर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया था। वीडियो सामने आने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि युवक सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा का रहने वाला है।

See also  गाजा तस्करी करते पकड़े गए कांग्रेस नेता पार्टी से निलंबित, गांजा लेकर जा रहा था बिलासपुर, रास्ते में पुलिस ने पकड़ा

इसे भी पढ़े….रायपुर पहुंचे मंत्री-विधायकों के साथ सीएम भूपेश बघेल, CM ने राहुल गांधी से हुई मुलाकात को लेकर दी ये बड़ी जानकारी

जिसक नाम दादू सतनामी है। पुलिस ने बताया कि दादू जिस पिस्टल को दिखाकर लोगों से वसूली करने की कोशिश कर रहा था, वह दरअसल लाइटर था। पुलिस ने आरोपी से उस पिस्टल जैसी दिखने वाली लाइटर को भी बरामद कर लिया है। आरोपी नशे का आदि है। घटना के वक्त भी वो नशे में ही थी।

Related Articles

Leave a Reply