रायपुर

14 साल के नाबालिग ने 13 की बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश, घटना के विरोध में थाने में हुआ हंगामा

रायपुर

राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है, एक 14 साल के नाबालिग ने 13 की बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की है। छोटी उम्र में बड़ा कांड करने वाले नाबालिग के खिलाफ पूरे मुहल्ले में बवाल हो गया। देर रात लोगों ने खमतराई थाने का घेराव कर दिया। नाबालिग बच्ची के घर वाले काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। लड़की को घर में अकेला पाकर पड़ोस में ही रहने वाला लड़का घर में घुस गया। उसने लड़की को पकड़ा और जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। लड़की की चीख सुनकर पड़ोस के लोग जैसे ही उसके घर आए तो वह लड़का भाग गया।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

लोगों ने लड़की के परिजनों को खबर दी। आरोपी लड़का भी उसी इलाके का रहने वाला था। इसलिए लड़के के घर वालों के साथ भी विवाद हो गया। मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने FIR करने में देर की तो लड़की के पक्ष से लोग थाने में हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और बलात्कार की कोशिश करने वाले नाबालिग को पकड़ा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना खमतराई इलाके में बनी बस्ती की है। बवाल बढ़ता देखकर पुलिस ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया, और आरोपी लड़के को पुलिस पकड़कर थाने ले आई, अब इससे पूछताछ की जा रही है।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

Related Articles

Leave a Reply