छत्तीसगढ़

रायपुर से चैतुरगढ़ घूमने निकले युवाओं की खुशियां मातम में बदली, दर्दनाक हादसे में एक युवती की मौत

बिलासपुर। रायपुर से चैतुरगढ़ घूमने निकले युवाओं की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब उनकी तेज रफ्तार इको कार बेलतरा टोल नाके के पास एक ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रेलर के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई और कई मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि इको कार चालक को झपकी आने के कारण वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। कार में सवार सभी युवा रायपुर में पढ़ाई के साथ काम भी करते हैं और घूमने के लिए चैतुरगढ़ जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल रतनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स रेफर किया गया। वहीं मृत युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक पल की झपकी ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। यह हादसा एक बार फिर बताता है कि सड़क पर वाहन चलाते समय जरा सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है। यातायात नियमों के पालन के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा के दौरान पर्याप्त आराम करना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि चालक की छोटी सी चूक कई जिंदगियों पर भारी पड़ सकती है।

See also  जांजगीर-चांपा : अंतर्जातीय  प्रेम विवाह के बाद ‘हुक्का पानी’ बंद, न्याय की गुहार लेकर SP ऑफिस पहुंचे पीड़ित जोड़ा

Related Articles

Leave a Reply