छत्तीसगढ़सक्ती

सक्ती में भीषण सड़क हादसा : यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दर्री से सपोस की ओर जा रहे तीनों लोग एक यात्री बस की चपेट में आ गए।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा डभरा थाना क्षेत्र के छवारीपाली गांव के पास हुआ। बाइक पर तीन लोग सवार होकर दर्री से सपोस जा रहे थे। इसी दौरान एक यात्री बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डभरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के विस्तृत कारणों को लेकर जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस घटनास्थल की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

See also  दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply