रायपुर

युवक की बेरहमी से की गई हत्या, आंखें निकाली, चेहरे का मांस नोंचा, दूर तक मिले खून के निशान

रायपुर

राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके की पुलिस को शव मिला है। हाईवे पर मौजूद कार शोरूम के पिछले हिस्से की खुली जगह पर लाश पड़ी थी। इस जगह से गुजर रहे कुछ लोगों ने शव देखकर फौरन पुलिस को खबर दे दी थी। मरने वाले की पहचान 27 साल के चंदन यादव के रूप में हुई। चंदन ऑटो चलाने का काम करता था। यह हत्या रूह कंपकपा देने वाली वारदात बनकर सामने आयी है। एक 27 साल के युवक की हत्या कर दी गई। कातिल ने युवक को न सिर्फ जान से मार दिया, बल्कि उसकी मौत के बाद मृतक के चेहरे से स्किन नोचकर आंखें निकाल ली। इसके बाद सुनसान जगह पर लाश को छोड़कर आरोपी भाग गया।

वह सरोना के भैंसथान इलाके में अपने भाई मनीष यादव के साथ रहता था। चंदन के भाई मनीष ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को सुबह चंदन ऑटो लेकर काम पर निकला था। रात तक वह घर नहीं लौटा, और उसके मोबाइल नंबर पर उससे संपर्क नहीं हुआ। परिवार को लगा कि वो लौट आएगा, लेकिन उसकी मौत की खबर आई। पुलिस मनीष को ही घटनास्थल पर लेकर पहुंची । चंदन को पहचान पाना मुमकिन नहीं था उसके हाथ पर बने ओम का टैटू देखकर मनीष ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह उसके भाई की लाश है।

See also  सलमान की कार को बम से उड़ाने की धमकी, वर्ली परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर आया संदेश

दूर खड़े ऑटो पर थे खून के निशान
स्थानीय लोगों की सूचना के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो कुछ दूरी पर एक ऑटो खड़ा नजर आया। जांच टीम में ऑटो में खून लगा देखा। अंदर कुछ डॉक्यूमेंट मिले। गाड़ी के नंबर की जांच करने पर चंदन यादव का नाम मिला। सरोना इलाके में खोजबीन के बाद इसके परिजन की जानकारी मिली। इसके बाद उसके घर वालों को सूचना दी गई।

बदला लेने की नीयत से मर्डर
अब तक हुई जांच में यह बात सामने आई है कि, किसी भारी चीज से पहले चंदन पर हमला हुआ। इसके बाद कातिल ने धारदार हथियार से उसके चेहरे की खाल उधेड़ दी। आंखें निकाल ली ताकि उसकी पहचान ना हो सके। हालांकि कपड़ों और टैटू की वजह से घर वालों ने चंदन की शिनाख्त की है। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर इतनी बेरहमी से चंदन का कत्ल करने वाला कौन है। पुलिस को शक है कि किसी रंजिश की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। चंदन का विवाद किन लोगों से था इसका पता पुलिस लगा रही है।

See also  बाबा बागेश्वर पहुंचे छत्तीसगढ़, बंटोगे तो कटोगे वाले बयान का किया समर्थन, भगवा ए हिंद की मांग की

Related Articles

Leave a Reply