Uncategorized

दोस्ती, लव फिर ब्लैकमेलिंग: युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाकर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो लिए, कर दिया वायरल

रायगढ़

युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाकर लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर का है। चक्रधर नगर थाना में पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है की युवक आपत्तिजनक वीडियो और फोटो के नाम पर युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। युवक छात्रा पर बार-बार मिलने का दबाव मना रहा था। ऐसे में जब उसने मना किया तो युवक ने फोटो-वीडियो ही वायरल कर दिया था।

प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र कनेरी बिलासपुर जिले के सीपत का रहने वाला था और चाचा के घर गोवर्धनपुर (रायगढ़) में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि वो बेरोजगार था। एक साल पहले वो वापस अपने घर बिलासपुर चला गया, लेकिन युवती के साथ मोबाइल पर उसका संपर्क बना रहा। इसके अलावा जब-जब वो अपने चाचा के घर आता था, तब भी युवती के साथ उसकी मुलाकातें होती रहती थी।

See also  Lucky Block Casino: El Playground Móvil para Ganancias Rápidas

पीड़ित युवती (21 वर्ष) जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बालपुर की रहने वाली थी और रायगढ़ में पिछले 2 साल से किराए का मकान लेकर ITI में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसके पड़ोसी के भतीजे सुरेंद्र कनेरी (22 वर्ष) से युवती की जान-पहचान हुई। इसके बाद युवक ने पहले युवती से दोस्ती की और फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया।

वहीं आरोपी ने युवती को एक दिन रायपुर भी मिलने बुलाया था, जब उसने इसके लिए मना किया, तब युवक ने पीड़िता के रिश्तेदारों को वीडियो और फोटो शेयर कर दिए। इधर, इस बात की जानकारी जब युवती को हुई तब वह परेशान हो गई। इसके बाद उसने सुरेंद्र कनेरी के खिलाफ 27 सितंबर को चक्रधर नगर थाने में केस दर्ज कराया। फिर आरोपी जैसे ही अपने चाचा के गोवर्धनपुर (रायगढ़ जिला) स्थित घर आया, तब पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

See also  Unlocking the Potential of Online Betting: A Strategic Guide for UK Players

Related Articles

Leave a Reply