छत्तीसगढ़

713 नशीली सिरप बोतलो के साथ आरोपी गिरफ्तार, नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

दुर्ग: मोहन नगर पुलिस को जियो खुलकर नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत बड़ी सफलता मिली है। 713 नशीली सिरप बोतलो के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 6 कार्टून में 713 नग नशीली सिरप की बोतले मिली हैं। जब्त सिरप की कीमत 1 लाख 12 हजार 654 रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही आरोपी के पास से 700 रुपए नगद जब्त हुए हैं, जिसे उसने सिरप बेचकर इकट्ठा किया था।

मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी कि, पुराना आमापारा शीतला मंदिर के पास एक युवक नशीला सिरप बेचता है। उसके पास बड़ी मात्रा में सिरप रखा हुआ है। पुलिस ने बिना देरी किए टीम गठित करके वहां छापेमारी की। सीएसपी अभिषेक झा ने टीआई केके वाजपेयी, एसआई दुलेश्वर चन्द्रवंशी आरक्षक ओम प्रकाश देशमुख, ओंकार चन्द्राकर और देवेन्द्र राजपूत की एक टीम बनाई थी। जैसे ही टीम वहां पहुंची आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही टीम ने उसे घेर लिया और धर दबोचा।

See also  भिलाई में कॉमेडियन यश राठी पर अश्लीलता और आपत्तिजनक बातें कहने का आरोप, FIR दर्ज

आरोपी पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बात में जब सख्ती से पूछताछ की गई तो वह अपना जुर्म कबूल किया। वहां से पुराना आमापारा वार्ड नंबर 13 शीतला मंदिर के पास दुर्ग निवासी आशीष सिंह (27 साल) को नशीला सिरप बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो सफेद रंग की बोरी के अंदर 6 कार्टून में पैक 713 नग सिरप की बोतले जब्त की गई।

Related Articles

Leave a Reply