जांजगीर चांपा

अपनी पत्नी बताकर सोशल मीडिया में फोटो अपलोड करना पड़ा भारी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी फोटो को आरोपी आशीष कुमार जैन महिला को अपनी पत्नी बताकर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम एवं फेसबुक पर गाली गलौज कर फोटो को अपलोड किया है रिपोर्ट दर्ज की गई आरोपी के खिलाफ धारा 509 का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।

थाना प्रभारी जी एस राजपूत ने बताया कि महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका फोटो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पत्नी बताकर अपलोड किया गया है महिला की रिपोर्ट पर विवेचना के दौरान आरोपी की पता तारीख की जा रही थी आरोपी आशीष कुमार जैन निवासी कटनी मध्य प्रदेश का रहने वाला है जिसे गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

See also  Janjgir Champa :व्यापारियों के हौसले बुलंद…..मारुति जनरल स्टोर में पीडीएस चावल का अवैध भंडारण, अधिक दामों में लोगों को बेचने का आरोप

Related Articles

Leave a Reply