छत्तीसगढ़

एक दिन के लिए कलेक्टर बने शैलेंद्र ध्रुव का निधन, प्रोजेरिया बीमारी से थे ग्रसित, सीएम बघेल ने जताया शोक

गरियाबंद

छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद में एक दिन के लिए कलेक्टर बने शैलेंद्र ध्रुव का अकास्मिक निधन हो गया। शैलेंद्र ध्रुव की सोमवार देर रात तबीयत बिगड़ी और निधन हो गया। छुरा के ग्राम मेडकी डबरी निवासी शैलेंद्र लाइलाज प्रोजेरिया नामक बीमारी से ग्रसित थे। बतादें कि मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने एक दिन का कलेक्टर बनाकर शैलेंद्र का सपना पूरा किया था। इधर, शैलेंद्र ध्रुव के निधन के बाद परिवार में शोक की लहर है। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने शैलेंद्र धुव्र के निधन पर दुख जताया है। सीएम बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा, सुबह दुखद सूचना मिली। शैलेंद्र ध्रुव अब हमारे बीच नहीं रहे. गरियाबंद के छुरा के ग्राम मेडकी डबरी के रहने वाले शैलेंद्र प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित थे। हमने उसकी एक दिन का कलेक्टर बनने की इच्छा तो पूरी कर दी थी लेकिन ईश्वर की कुछ और इच्छा थी। भगवान उसका ख्याल रखें। घर वालों को…।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

Related Articles

Leave a Reply