छत्तीसगढ़

दुष्कर्म पीड़िता को न्याय के बजाय पंचायत का फरमान, 12 साल के लिए समाज से बहिष्कार

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के बसंतपुर थाना क्षेत्र में शर्मनाक मामला सामने आया है। दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने के बजाय गांव की पंचायत ने 12 साल तक समाज से बहिष्कृत करने का फैसला सुना दिया।

बताया जा रहा है कि पीड़िता इस समय गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन इसके बाद गांव में बैठक कर सरपंच ने पीड़िता और उसके परिवार को ही दोषी ठहराते हुए सामाजिक दंड दे दिया।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत SDOP कार्यालय में कर न्याय की गुहार लगाई है। प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply