देश

विपक्षी दिग्गजों के फोन में सेंधमारी? Apple से मिले अलर्ट पर बोली सरकार- एल्गोरिदम गड़बड़ हो गया है!

नई दिल्ली

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा समेत INDIA गठबधन के कई नेताओं ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उनके फोन को हैक करने की कोशिश हो रही है. फोन हैकिंग का आरोप लगाने वाले नेताओं में महुआ मोइत्रा के अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा समेत तमाम विपक्षी नता शामिल हैं. इन नेताओं ने Apple की तरफ से मिले अलर्ट के आधार पर दावा किया कि सरकार उनके फोन और ईमेल को हैक करने की कोशिश कर रही है. हालांकि, सरकार के सूत्रों का कहना है कि Apple का एल्गोरिदम बिगड़ने की वजह से ये अलर्ट आए हैं. सरकार जल्द ही इस पर अपना बयान जारी करेगी.

दरअसल, विपक्षी नेताओं के फोन में सेंधमारी के आरोपों की शुरुआत महुआ मोइत्रा के ट्वीट से हुई. महुआ के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर, पवन खेड़ा और शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी Apple की ओर से मिले अलर्ट का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए फोन हैक करने का आरोप लगाया. महुआ ने दावा किया कि आप सांसद राघव चड्ढा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी के फोन पर भी ये अलर्ट आया है.

See also  मैं पुलिस इंस्पेक्टर हूं… बताकर फेसबुक पर की दोस्ती और बना ली तीसरी बीवी, ऐसे खुली 3 शादियों की पोल

महुआ ने गृह मंत्रालय को टैग करते हुए आगे लिखा, अडानी और पीएमओ के लोग, जो मुझे डराने की कोशिश कर रहे हैं, आपके डर से मुझे आप पर दया आ रही है. उन्होंने कहा, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, मुझे और INDIA गठबंधन के तीन अन्य नेताओं को अब तक ऐसे अलर्ट मिले हैं. उन्होंने इन अलर्ट्स के स्क्रीन शॉट भी शेयर किए हैं.

शशि थरूर के फोन पर भी आया अलर्ट

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी ट्वीट कर बताया कि उनके पास भी Apple की ओर से अलर्ट आया है. उन्होंने कहा, मेरे जैसे टैक्स पेयर के खर्चों में अल्प-रोजगार अधिकारियों को व्यस्त रखने में खुशी हुई! उनके पास करने के लिए और कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है?

राघव चड्ढा ने भी स्क्रीन शॉट किए शेयर

See also  जांजगीर चाम्पा: स्वास्थ्य विभाग और डाक्टरों की लापरवाही से एक व्यक्ति की कोविड से मौत

अलर्ट में कहा गया था कि अगर आपके डिवाइस के साथ किसी राज्य-प्रायोजित हमलावर ने छेड़छाड़ की है, तो वे आपके संवेदनशील डेटा, कम्युनिकेशन, या यहां तक ​​कि कैमरा और माइक्रोफोन तक पहुंचने में सक्षम हो सकते हैं.

राहुल ने उठाया मुद्दा, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

इस मुद्दे पर राहुल गांधी ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. राहुल ने कहा, जब हम अडानी का मुद्दा उठाते हैं, आईटी एजेंसी, स्नूपिंग, सीबीआई सभी एकसाथ आ जाते हैं. पहले मैं सोचता था कि पीएम मोदी नंबर एक पर हैं और अडानी दूसरे नंबर पर हैं. लेकिन अब मुझे लगता है कि अडानी पहले नंबर पर हैं और मोदी नंबर दो पर हैं. यह ध्यान भटकाने वाली राजनीति है. राहुल गांधी ने फोन में Apple का अलर्ट दिखाते हुए कहा कि मेरे ऑफिस में ये मैसेज आया. केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, प्रियंका चतुर्वेदी और महुआ मोइत्रा को भी मैसेज आए हैं.

See also  दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण, केजरीवाल और आतिशी को भी भेजा गया न्योता, नहीं आएंगे नीतीश

Related Articles

Leave a Reply