देश

कोटा में एक और छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘पापा मैं JEE नहीं कर सकती…’

कोटा

कोटा में एक और छात्रा ने खुदकुशी कर ली है. वह यहां पर जेईई मेंस परीक्षा की तैयारी कर रही थी. मृतक छात्रा बोरखेड़ा की रहने वाली थी. मृतका छात्रा की कल जेईई मेंस की परीक्षा थी. बताया जा रहा है कि पढ़ाई के दौरान डिप्रेशन में आकर उसने यह कदम उठाया है.

See also  92 साल की उम्र में दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

छात्रा ने कथित सुसाइड नोट में लिखा, ”मम्मी-पापा मैं जेईई नहीं कर सकती, इसलिए आत्महत्या कर रही हूं. मैं सबसे खराब बेटी हूं, सॉरी मम्मी-पापा.”

सूचना के बाद मौके पर पहुंची बोरखेडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि निहारिका पढ़ने में बहुत इंटेलीजेंट थी. बता दें कि यह इस साल का दूसरा मामला है, वहीं पिछले साल छात्रों द्वारा 29 आत्महत्या के मामले सामने आए थे.

See also  92 साल की उम्र में दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

Related Articles

Leave a Reply