छत्तीसगढ़

महिला और उसकी सात वर्षीय बेटी ट्रेन से हुई लापता, चार दिन के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

सूरजपुर

महिला के भाई के मोबाइल पर महिला के मोबाइल से मैसेज आने की भी खबर है, जिसमें महिला के द्वारा घर नहीं लौटने की बात कही गई है। इसके बाद से महिला का मोबाइल बंद रहा है। ऐसे में परिजन किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन में भिलाई पॉवर हाउस स्टेशन से बैकुंठपुर स्टेशन तक सफर करने निकली 35 वर्षीय महिला व उसकी सात वर्षीय बेटी रहस्यमय ढंग से लापता हो हो गईं। चार दिन बाद भी मां-बेटी का कोई पता नहीं लग सका है।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

उधर, महिला भाई के मोबाइल पर महिला के मोबाइल से मैसेज आने की भी खबर है, जिसमें महिला के द्वारा घर नहीं लौटने की बात कही गई है। इसके बाद से महिला का मोबाइल बंद रहा है। ऐसे में परिजन किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। परिजन ने मामले की शिकायत भिलाई समेत चिरमिरी थाने में दर्ज कराई है।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

गौरतलब है कि चिरमिरी गोदरीपारा निवासी 35 वर्षीय महिला गुडिय़ा पति गौतम मालाकार पिछले दिनों अपनी सात वर्षीय मासूम बेटी के साथ मायके भिलाई गई थी। 28 जनवरी को दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन से वह बेटी के साथ वापस घर लौट रही थी, उसने दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन में बैकुंठपुर तक रिजर्वेशन कराया था। रिजर्वेशन में उसे एस फाइव बोगी में 34 नंबर की मिडिल बर्थ मिली थी। बैकुंठपुर से उसे बस से चिरमिरी जाना था। लेकिन महिला अपनी मासूम बेटी के साथ घर नहीं पहुंची है। जिसके बाद से महिला व बच्ची की कोई खबर नही मिल रही है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

वहीं, घटना के आज चार दिन बीतने के बाद भी महिला व बच्ची का कोई पता नहीं चलने और उनका लगातार मोबाइल बंद होने से परिजन काफी परेशान हैं। मामले की शिकायत भिलाई समेत चिरमिरी पुलिस व आरपीएफ से की गई है।

Related Articles

Leave a Reply