छत्तीसगढ़रायपुर

दो शिशुओं की प्रसव के दौरान हुई मौत, लापरवाही बरतने वाले दो डॉक्टरों पर गिरी गाज 

रायपुर। प्रदेश के राजधानी रायपुर स्थित उरला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी खबर सामने आई हैं। प्रसव के दौरान दो शिशुओं की मौत हो गई हैं। दरअसल इस बीच दो डॉक्टरों ने बड़ी लापरवाही की थी। जिसके चलते स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने इन डॉक्टरों पर कार्रवाई की हैं।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई :

इस बीच एक डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया हैं। वहीं दूसरे को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया हैं। इसके साथ ही इस मामले पर प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मामले पर कहा कि,स्वास्थ्य व्यवस्था की इस तरह की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। इन दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही इस मामले में तत्काल प्रभाव से जांच कराई जाएगी। 

See also  तालाब में डूबने से बच्चे की मौत, शादी के घर में पसरा मातम, परिजनों ने पंचायत कार्यालय का किया घेराव

Related Articles

Leave a Reply